
कुछ हस्तियां अपनी मेहनत, टैलेंट और अनोखी पर्सनैलिटी से भीड़ में अलग नजर आती हैं. पारुल गुलाटी ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस माइंडसेट और फैशन सेंस से भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं.







