
तेलुगु स्टार सामंथा रूथ प्रभु ने सोमवार को सभी को चौंकाते हुए निर्देशक राज निदिमोरू के साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी. उन्होंने शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं, जो पोस्ट होते ही पूरे सोशल मीडिया पर छा गईं. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने दोनों को प्यार और शुभकामनाओं से भर दिया.






